पटना, 16 मार्च 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए विधानसभा में वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे शुरू हुए मतदान में अब तक NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाल दिया है। महागठबंधन की तरफ से 37 विधायकों ने मतदान किया है।
राजद के 24 विधायकों ने वोट डाल दिया है। ढाका विधायक फैसल रहमान अभी तक नहीं पहुंचे हैं। पार्टी नेता उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही। कांग्रेस के तीन विधायक भी अब तक वोट डालने नहीं आए हैं। इनमें सुरेन्द्र कुशवाहा और मनोज विश्वास से पार्टी नेताओं का संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विधानसभा में कुल 243 विधायक हैं। एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों के वोट जरूरी हैं। NDA के पास 202 विधायकों का मजबूत बहुमत है जिससे उनकी तीन सीटें लगभग तय मानी जा रही हैं। महागठबंधन की तरफ से क्रॉस वोटिंग की आशंका बनी हुई है।
वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। आज ही नतीजे आने की उम्मीद है।
ये भी देखे: बीजेपी ने बिहार से नितिन नवीन और शिवेश राम को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार