चंडीगढ़, 16 मार्च 2026: IDFC फर्स्ट बैंक से जुड़े बहुचर्चित मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रणधीर सिंह और राजेश सांगवान के रूप में हुई है।
रणधीर सिंह हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स के पद पर कार्यरत हैं। वहीं राजेश सांगवान हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स हैं। जांच एजेंसी के अनुसार दोनों आरोपियों की मुख्य आरोपियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका सामने आई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि आरोपियों ने वित्तीय लेन-देन और दस्तावेज प्रक्रियाओं में गड़बड़ी कर बैंक से जुड़े मामले को अंजाम देने में सहयोग किया।
इससे पहले शनिवार को इस मामले में राजन कटोदिया को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को राजन कटोदिया समेत चार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
ये भी देखे: IDFC बैंक 590 करोड़ घोटाले मामले में पंचकूला ACB ने दर्ज की FIR, जांच DSP को सौंपी