अंबाला में इनकम टैक्स टीम पर फैक्ट्री कर्मचारियों ने किया पथराव और मारपीट, गाड़ी के शीशे तोड़े

by Manu
अंबाला इनकम टैक्स

अंबाला, 13 मार्च 2026: हरियाणा के अंबाला में इनकम टैक्स विभाग की टीम पर शुक्रवार दोपहर पथराव और मारपीट का मामला सामने आया है। टीम एक फैक्ट्री में छापेमारी करने पहुंची थी लेकिन कर्मचारियों ने विरोध करते हुए पहले गाड़ियों पर पत्थर मारे और फिर ड्राइवर के साथ मारपीट की।

जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स विभाग की टीम अंबाला की एक फैक्ट्री में रेड करने पहुंची थी। जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की वैसे ही फैक्ट्री में अचानक आग लगा दी गई। अधिकारी फायर ब्रिगेड का इंतजार कर रहे थे तभी फैक्ट्री कर्मचारियों ने उन्हें घेर लिया।

कर्मचारियों ने टीम की गाड़ियों पर पथराव किया और शीशे तोड़ दिए। उन्होंने कार के ड्राइवर को खींचकर बाहर निकाला उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान अधिकारी खुद को बचाते हुए वहां से निकलने की कोशिश करते दिखे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने हिंसा और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

ये भी देखे: एडवांटा अस्पताल में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी, स्टाफ में मचा हड़कंप

You may also like