चंडीगढ़, 12 मार्च 2026: हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस में बड़ा विवाद सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने महासचिव सुचित्रा देवी को पार्टी से निकाल दिया है। यह फैसला सुचित्रा देवी के उन आरोपों के बाद लिया गया है जिसमें उन्होंने कांग्रेस हाईकमान और गांधी परिवार पर बावल विधानसभा क्षेत्र की टिकट के नाम पर 7 करोड़ रुपये ऐंठने का आरोप लगाया था।
सुचित्रा देवी के पति गौरव कुमार ने भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को विधानसभा चुनाव का टिकट दिलाने के नाम पर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उनसे पैसे लिए थे। गौरव कुमार का दावा है कि इस मामले से जुड़े चैट उनके पास मौजूद हैं। इन चैट में संबंधित नेताओं ने खुद पैसे लेने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी को यह दिखाना चाहते हैं कि पार्टी के भीतर कुछ वरिष्ठ नेता क्या कर रहे हैं। या तो उनके साथ गलत हो रहा है या फिर यह सब शीर्ष नेतृत्व की जानकारी में हो रहा है।
हरियाणा कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि ये आरोप पूरी तरह निराधार और राजनीतिक साजिश का हिस्सा हैं।
ये भी देखे: मध्य पूर्व युद्ध के बीच सऊदी क्रूड ऑयल से लदा पहला टैंकर मुंबई पहुंचा, कैप्टन की सूझबूझ से मिली कामयाबी