दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी

by Manu
केजरीवाल और सिसोदिया

नई दिल्ली, 11 मार्च 2026: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने आबकारी मामले की सुनवाई को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच से हटाने की मांग की है।

नेताओं ने मामले को किसी निष्पक्ष बेंच को ट्रांसफर करने की अपील की है। चिट्ठी में जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा के खिलाफ पक्षपात के आरोपों से जुड़े सबूत पेश करने का दावा किया गया है।

नेताओं ने कहा कि एक्साइज केस में उनके कई आदेशों को सुप्रीम कोर्ट पहले ही पलट चुका है। उनका कहना है कि केस को दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने से न्याय प्रक्रिया की निष्पक्षता बनी रहेगी। इससे लोगों का भरोसा भी मजबूत होगा।

ये भी देखे: दिल्ली शराब घोटाला: राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी को किया बरी

You may also like