जालंधर, 11 मार्च 2026: जालंधर के व्यस्त इलाके गांधी कैंप के समीप स्थित एफसीआई गोदाम के पिछले हिस्से में बुधवार को एक युवक का शव झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। शव देखते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त शिबू पुत्र अशोक निवासी गढ़ा के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार शिबू का कुछ समय पहले परिवार से विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपनी बुआ के पास रहने लगा था। परिवार ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान रहता था लेकिन मौत का कोई स्पष्ट कारण उन्हें नहीं पता।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जांच में हत्या आत्महत्या या अन्य कोई कारण हो सकता है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि मौत का सटीक कारण पता चल सके।
परिजनों को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। वहां कोहराम मच गया। परिवार वाले सदमे में हैं और पुलिस से जल्द से जल्द जांच पूरी करने की मांग कर रहे हैं।
ये भी देखे: जालंधर में आरटीए रविंदर सिंह गिल की रहस्यमयी मौत, फ्लैट के बाथरूम में मिला शव