चंडीगढ़, 11 मार्च 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे। वो दोनों राज्यों में कुल 16,450 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास करेंगे।
केरल में एर्नाकुलम (कोच्चि) पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने सबसे पहले अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम तटीय समुदाय से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण था।
दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने एर्नाकुलम में लगभग 10,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से कोच्चि रिफाइनरी में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट का शिलान्यास शामिल है। अन्य परियोजनाएं एनर्जी हाईवे रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे सेक्टर से जुड़ी हैं। इनमें अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शोरनूर जंक्शन कुट्टिप्पुरम और चंगनासेरी रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास तीन रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन थलापडी-चेंगला और थलापडी-एनएच-66 तथा कोझीकोड बाईपास का शिलान्यास शामिल हैं।
इसके बाद शाम करीब 2:15 बजे उन्होंने एर्नाकुलम में एनडीए की रैली को संबोधित करेंगे।
केरल से निकलकर प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जाएंगे। शाम लगभग 5:45 बजे उन्होंने यहां करीब 5,650 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें पेट्रोलियम और नेचुरल गैस इंफ्रास्ट्रक्चर लुब्रिकेंट्स मैन्युफैक्चरिंग रूरल कनेक्टिविटी हाईवे डेवलपमेंट और रेलवे सेवाएं शामिल हैं।
ये भी देखे: प्रधानमंत्री मोदी 21 फरवरी को यूपी में सेमीकंडक्टर प्लांट की नींव रखेंगे, सीएम योगी ने दी जानकारी