सतपाल गोसाईं के पोते अमित गोसाईं ने छोड़ी भाजपा, शिरोमणि अकाली दल में शामिल

by Manu
अमित गोसाईं

चंडीगढ़, 10 मार्च 2026: पंजाब भाजपा के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय सतपाल गोसाईं के पोते अमित गोसाईं ने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह दिया है। अमित गोसाईं अब शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और जालंधर सेंट्रल हलके का इंचार्ज नियुक्त कर दिया।

सतपाल गोसाईं की मौत के बाद भाजपा ने उनके सेंट्रल हलके में प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी को सक्रिय किया। पार्टी ने उन्हें दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़वाए। इस दौरान अमित गोसाईं सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे। अब अकाली दल ने उन्हें पार्टी में शामिल करके हलका सेंट्रल की जिम्मेदारी सौंपी है।

अमित गोसाईं ने पार्टी में शामिल होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब वे शिरोमणि अकाली दल में रहकर अपने दादा स्वर्गीय सतपाल गोसाईं की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

ये भी देखे: BIG NEWS: शिरोमणि अकाली दल ने बुलाई अपनी कोर कमेटी की बैठक, चंडीगढ़ में सुबह 11 बजे शुरू होगी मीटिंग

You may also like