यमुनानगर में किसानों का ट्रैक्टर मार्च, अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में डीसी कार्यालय के बाहर प्रतियां जलाईं

by Manu
यमुनानगर ट्रैक्टर मार्च

यमुनानगर, 10 मार्च 2026: अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में हरियाणा के किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। यमुनानगर शहर में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के बैनर तले बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर मार्च निकाला।

जगाधरी ब्लॉक के किसान सुबह 10 बजे जगाधरी अनाज मंडी में अपने ट्रैक्टरों के साथ एकत्र हुए। वहां से उन्होंने नारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए तहसील कार्यालय और डीसी कार्यालय तक ट्रैक्टर मार्च निकाला। मार्च में सैकड़ों ट्रैक्टर शामिल थे जिससे शहर की कई सड़कें जाम हो गईं।

करीब 11 बजे डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचकर किसानों ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। उन्होंने डील को रद्द करने और किसान हितों की रक्षा की मांग की।

भाकियू जिला अध्यक्ष संजू गुन्दियाना ने ट्रैक्टर मार्च की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किया गया कृषि समझौता भारतीय किसानों के हित में बिल्कुल नहीं है। इससे छोटे और मझोले किसानों पर गंभीर असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अमेरिका में हजारों एकड़ जमीन वाले बड़े किसान हैं जबकि भारत में ज्यादातर किसान दो से तीन एकड़ जमीन पर खेती करते हैं। ऐसी स्थिति में अमेरिकी कंपनियों और बड़े किसानों को फायदा होगा और भारतीय किसान बाजार से बाहर हो जाएंगे।

ये भी देखे: राहुल गांधी गोहाना पहुंचे, किसान की बेटी की शादी में शामिल हुए, युवाओं ने कहा- राहुल भाई राम राम

You may also like