हरियाणा विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक को ‘भालू’ कहने पर हुड्डा ने आपत्ति जताई

by Manu
हरियाणा विधानसभा

चंडीगढ़, 09 मार्च 2026: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन सदन में कार्यवाही चल रही है। कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल को ‘भालू’ कहने पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तीखी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ‘ये भालू-भालू क्या है सही बोलिए’।

इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जवाब देते हुए कहा कि इंदूराज नरवाल बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जब पहली बार बरोदा उपचुनाव में उनकी ड्यूटी लगी थी तो मंच से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद उन्हें ‘भालू’ कहते थे।

स्पीकर ने बीच में टिप्पणी की कि ‘जिसका ये लाडला है वह ये कह सकता है’। मुख्यमंत्री सैनी ने तुरंत कहा कि ‘इंदूराज नरवाल हमारा भाई है’।

ये भी देखे: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र में वंदे मातरम की चर्चा पर हंगामा, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

You may also like