सीटी यूनिवर्सिटी के वुशु खिलाड़ियों का ग्रीस में अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

by Manu
CT University Wushu Player

चंडीगढ़, 09 मार्च 2026: सीटी यूनिवर्सिटी के दो वुशु खिलाड़ी यश कादियन और सुरेंद्र सिंह का ग्रीस के एथेंस में आयोजित होने वाले 6वें एक्रोपोलिस इंटरनेशनल वुशु ओपन टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन हुआ है।

यह अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप दुनिया भर के शीर्ष वुशु खिलाड़ियों को एक मंच पर लाएगी,। यहां खिलाड़ी अपनी मार्शल आर्ट्स की प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे।

दोनों खिलाड़ियों का चयन उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन का परिणाम है।

खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सीटी यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर डॉ. मनबीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा से छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है। उन्होंने कहा कि यश कादियन और सुरेंद्र सिंह का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन होना इस बात का प्रमाण है कि विश्वविद्यालय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी प्रेरित करती हैं कि वे आगे बढ़कर विश्वविद्यालय और देश का नाम रोशन करें।

वहीं, सीटी यूनिवर्सिटी के खेल विभाग के प्रमुख गुरदीप सिंह ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि उनकी लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें इस महत्वपूर्ण मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का खेल विभाग प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोफेशनल कोचिंग, आधुनिक खेल सुविधाएं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के अवसर उपलब्ध कराता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करेंगे और अंतरराष्ट्रीय मंच पर सीटी यूनिवर्सिटी तथा भारत का नाम गर्व के साथ रोशन करेंगे।

ये भी देखे: सीटी यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 पर विचारोत्तेजक पैनल चर्चा आयोजित

You may also like