हाईकोर्ट ने राम रहीम को पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में किया बरी, पहले हुई थी उम्रकैद

by Manu
राम रहीम

चंडीगढ़, 07 मार्च 2026: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बरी कर दिया है। अदालत ने आरोपियों की अपील पर फैसला सुनाते हुए कहा कि मामले में डेरा प्रमुख के खिलाफ पर्याप्त सबूत साबित नहीं हुए। हालांकि हाईकोर्ट ने तीन अन्य आरोपियों कुलदीप सिंह निर्मल सिंह और कृष्ण लाल की सजा को बरकरार रखा है।

यह फैसला आरोपी पक्ष की याचिका पर आया है। 17 जनवरी 2019 को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या 24 अक्टूबर 2002 को सिरसा में हुई थी। छत्रपति ने डेरा सच्चा सौदा पर लगे यौन शोषण के आरोपों को अपनी पत्रिका ‘पूरा सच’ में प्रकाशित किया था।

हाईकोर्ट ने फैसले में कहा कि राम रहीम के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए मजबूत सबूत नहीं हैं।

ये भी देखे: BREAKING: राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की फरलो, आया जेल से बाहर

You may also like