असम के कार्बी आंगलोंग में वायु सेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट शहीद

by Manu
सुखोई क्रैश

कार्बी आंगलोंग, 06 मार्च 2026: असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायु सेना का एक सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट ट्रेनिंग मिशन के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलट स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर शहीद हो गए है। वायु सेना ने शुक्रवार सुबह इसकी पुष्टि की है।

वायु सेना के अनुसार जेट गुरुवार शाम जोरहाट एयरबेस से ट्रेनिंग मिशन के लिए उड़ा था। शाम 7:42 बजे ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया और रडार से गायब हो गया। इसके बाद तुरंत सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। क्रैश साइट कार्बी आंगलोंग में जोरहाट से करीब 60 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में मिली।

वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि Su-30MKI ट्रेनिंग मिशन पर था।

ये भी देखे: रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस प्लेन चतरा के जंगलों में क्रैश, सभी 7 लोगों की मौत

You may also like