4
चंडीगढ़, 03 मार्च 2026: पंजाब पुलिस के DSP दलजीत सिंह का सोमवार देर शाम निधन हो गया। वह 51 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज मोहाली के मैक्स अस्पताल में चल रहा था जहां नियमित डायलिसिस हो रहा था।
डीएसपी दलजीत सिंह लुधियाना देहाती पुलिस में एंटी नारकोटिक्स विंग में तैनात थे। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कई बड़ी सफलताओं के लिए वे चर्चित थे। पिछले करीब एक साल से वह मेडिकल छुट्टी पर थे।
ये भी देखे: लुधियाना के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक गुरदीप सिंह भैणी का निधन