लखनऊ, 02 मार्च 2026: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार रात एक ही ट्रक से दो रोडवेज बसों की लगातार टक्कर में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि कुल 31 यात्री घायल हो गए। हादसे चालक को झपकी आने के कारण बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार रात करीब 12 बजे किलोमीटर संख्या 226 के पास सिरधरपुर गांव के सामने एक ट्रक सड़क पर घेरकर खड़ा था। आगरा फोर्ट डिपो की एक रोडवेज बस ने पीछे से ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस के 14 यात्री घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पांच एंबुलेंस से सभी घायलों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया गया।
हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हटवाने का प्रयास किया। रात करीब 2:30 बजे बस हटाने के दौरान आगरा फोर्ट डिपो की ही दूसरी रोडवेज बस भी इसी ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस दूसरी टक्कर में बस के तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई जबकि 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों हादसों में कुल 31 यात्री घायल हुए। सभी को बांगरमऊ सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत वाले घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ये भी देखे: UP BREAKING: लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 7 लोगों की मौत की सूचना