अमृतसर, 28 फरवरी 2026: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो संगठित गिरोहों का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 5.438 किलो हेरोइन तीन उन्नत हथियार (ग्लॉक 9mm जिगाना 9mm और .32 बोर पिस्टल) 34 जिंदा कारतूस और 4500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि यह नकदी ड्रग मनी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क में थे। हेरोइन और हथियार पहले भारतीय सीमा में लाए जाते थे और फिर एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से पंजाब के विभिन्न इलाकों में वितरित किए जाते थे।
अमृतसर पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की कई धाराओं के तहत अलग-अलग FIR दर्ज की हैं।
ये भी देखे: अमृतसर में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 किलो हेरोइन और ICE बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार