कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉल करने वाले युवक हिरासत में लिया

by Manu
Kanpur Central Station bomb

कानपुर, 28 फरवरी 2026: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शुक्रवार शाम को बम से उड़ाने की गंभीर धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। शाम करीब 7 बजे कमिश्नरी पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन आया जिसमें कहा गया- “कानपुर सेंट्रल स्टेशन को शाम सात बजे बम से उड़ा दिया जाएगा… सब कुछ खत्म हो जाएगा।”

सूचना मिलते ही पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने तुरंत स्टेशन परिसर को घेर लिया। यात्रियों को बाहर निकाला गया और पूरे स्टेशन की सघन तलाशी ली गई। प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, वेटिंग एरिया, यात्री विश्राम कक्ष, टिकट काउंटर, पार्सल ऑफिस और आसपास के इलाकों की जांच की गई।

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि धमकी के बाद एलआईयू और खुफिया टीमों ने भी जायजा लिया। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने हर कोने की जांच की लेकिन किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री का पता नहीं चला। स्टेशन परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है।

धमकी देने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया है। आरपीएफ उससे पूछताछ कर रही है। युवक ने बताया कि 24 फरवरी को उसका मोबाइल चोरी हो गया था।

ये भी देखे: Kanpur: हावड़ा राजधानी पर पथराव, टूटे शीशे; 6 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार

You may also like