चंडीगढ़ सेक्टर-41 के बुटेरला गांव में देवर-भाभी ने लगाई फांसी, दोनों के शव बरामद

by Manu
देवर भाभी फांसी

चंडीगढ़, 26 फरवरी 2026: चंडीगढ़ के सेक्टर-41 स्थित बुटेरला गांव में एक देवर और भाभी ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव बुधवार सुबह घर में बरामद हुए। पुलिस ने शुरुआती जांच में मृतकों की पहचान 32 वर्षीय नगमा और 35 वर्षीय मुस्लिम के रूप में की है। दोनों रिश्ते में देवर-भाभी थे।

घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-41 पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

परिजनों के अनुसार नगमा का पति पिछले एक हफ्ते से शहर से बाहर था। दोनों देवर-भाभी से फोन पर संपर्क नहीं हो रहा था। चिंता होने पर पति ने अपने एक दोस्त को घर भेजा। दोस्त ने घर पहुंचकर देखा तो मुस्लिम फंदे से लटका हुआ था जबकि नगमा का शव जमीन पर पड़ा था। दोस्त ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। शुरुआती जांच में घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की अफवाहें चल रही हैं लेकिन पुलिस ने अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने कहा कि जांच में मोबाइल फोन डेटा चैट हिस्ट्री और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी देखे: फतेहाबाद में युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मेंटल हेल्थ ठीक नहीं

You may also like