हरियाणा बोर्ड 10वीं गणित परीक्षा में पेपर लीक, रोहतक केंद्र से वायरल हुआ कथित पेपर, बोर्ड में हड़कंप

by Manu
पेपर लीक

रोहतक, 26 फरवरी 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की कक्षा 10वीं की गणित परीक्षा के पहले ही दिन पेपर लीक की सूचना ने बोर्ड अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोहतक के एक परीक्षा केंद्र से गणित विषय का कथित प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिससे शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में खलबली मच गई।

सूत्रों के अनुसार परीक्षा शुरू होने के कुछ घंटों बाद ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक पेपर शेयर किया गया जो परीक्षा से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। इस वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि रोहतक के एक केंद्र से पेपर बाहर लीक हुआ है। वायरल तस्वीरों में प्रश्न और विकल्प दिख रहे हैं जो आज की परीक्षा से काफी हद तक मेल खाते नजर आ रहे हैं।

बोर्ड मुख्यालय के अधिकारी इस कथित लीक की पुष्टि करने में जुट गए हैं। आनन-फानन में विभिन्न केंद्रों से फीडबैक लिया जा रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक हरियाणा बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है जिसमें पेपर लीक की पुष्टि या खंडन किया गया हो।

ये भी देखे: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12 की अंग्रेजी परीक्षा रद्द की, पेपर लीक की आशंका

You may also like