हरियाणा में पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर शुरू होंगे सीएम श्री स्कूल -शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

by Manu
महीपाल ढांडा

चंडीगढ़, 26 फरवरी 2026: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान एक सदस्य के पूछे गए प्रश्न का जवाब में कहा कि शिक्षा विभाग राज्य के निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और वंचित समूह के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश स्तर की कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। सरकार जल्द पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर सीएम श्री स्कूल शुरू करेगी। ये CBSE पैटर्न पर होंगे।

मंत्री ने कहा कि पिछले शैक्षणिक सत्र में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश हेतु कुल 14,127 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 11,803 सफल आवेदकों को निजी विद्यालय आवंटित किए गये।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि RTE के तहत दाखिले के लिए परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होना अनिवार्य है। सभी स्कूलों से खाली सीटों का ब्यौरा पोर्टल पर मंगवाया जाता है और प्राप्त आवेदनों के आधार पर ही दाखिले दिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि केवल निजी स्कूल ही विकल्प नहीं हैं। गरीब बच्चे सरकारी स्कूलों में भी पढ़ रहे हैं।

ये भी देखे: अहिल्याबाई होलकर के नाम पर दो एकड़ भूमि पर बनेगा म्यूज़ियम- सीएम सैनी

You may also like