छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

by Manu
FOB bijapur

बीजापुर, 26 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। सुरक्षाबलों ने इंद्रावती नदी के किनारे स्थित घने जंगलों में कार्रवाई की जिसमें भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह इंद्रावती नदी के पास जंगल में गोलीबारी शुरू हुई। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। जब नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की तो सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।

गोलीबारी थमने के बाद वर्दी में दो नक्सलियों के शव बरामद हुए। मौके से एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (SLR) एक INSAS राइफल और एक 12-बोर राइफल जब्त की गईं। इसके अलावा अन्य हथियार और गोला-बारूद भी मिले हैं।

अधिकारी ने कहा कि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। जंगल में छिपे अन्य नक्सलियों या उनके ठिकानों की तलाश की जा रही है।

ये भी देखे: बीजापुर में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़, 6 माओवादियों के शव बरामद, हथियार जब्त

You may also like