इजराइल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर किया गर्मजोशी से स्वागत

by Manu
मोदी नेतन्याहू

तेल अवीव, 25 फरवरी 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर इजराइल पहुंचे। तेल अवीव के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी प्रथम महिला सारा नेतन्याहू ने व्यक्तिगत रूप से उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी और नेतन्याहू ने एक-दूसरे को गले लगाकर अभिवादन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस दौरान पीएम मोदी के विमान की लोकेशन दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैक की गई। फ्लाइटरडार प्लेटफॉर्म के अनुसार बुधवार शाम करीब 3:45 बजे जब पीएम मोदी की फ्लाइट सऊदी अरब से जॉर्डन एयरस्पेस में प्रवेश कर रही थी उस समय इसे 7184 लोग लाइव ट्रैक कर रहे थे। यह संख्या अगले कुछ घंटों में और बढ़ी।

ये भी देखे: Israel-Hamas Peace Plan: इजरायल-हमास शांति समझौते का पहला चरण लागू, पीएम मोदी ने की तारीफ

You may also like