चंडीगढ़, 24 फरवरी 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। इस बैठक में यूनियन कैबिनेट ने केरल सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। राज्य का आधिकारिक नाम अब ‘केरल’ की जगह ‘केरलम’ होगा।
सूत्रों के अनुसार यह फैसला अप्रैल-मई 2026 में होने वाले केरल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले लिया गया है। राज्य सरकार लंबे समय से नाम बदलने की मांग कर रही थी। माना जा रहा है कि यह कदम चुनावी माहौल में केरल की क्षेत्रीय पहचान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
बैठक ‘सेवा तीर्थ’ में होने से पहले यूनियन कैबिनेट की आखिरी बैठक 13 फरवरी को पुराने PMO साउथ ब्लॉक में हुई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया।
प्रधानमंत्री का कार्यालय 1947 से साउथ ब्लॉक में स्थित था। यह इमारत करीब 78 वर्षों तक देश की सत्ता का प्रमुख केंद्र बनी रही। नए भवन ‘सेवा तीर्थ’ को आधुनिक सुविधाओं और कार्यकुशलता के साथ तैयार किया गया है।
ये भी देखे: मोदी कैबिनेट ने दी दिल्ली-अंबाला नई रेल लाइन को हरी झंडी, 194 किमी लंबी परियोजना