4
नई दिल्ली, 24 फरवरी 2026: स्पाइसजेट की फ्लाइट SG121 में इंजन फेलियर की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। दिल्ली से लेह जा रही इस फ्लाइट को टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में कुल 150 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं।
फ्लाइट SG121 इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेह के लिए रवाना हुई थी। टेकऑफ के तुरंत बाद क्रू को एक इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलटों ने सावधानी बरतते हुए विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटाने का फैसला किया।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी घोषित कर दी थी ताकि लैंडिंग को प्राथमिकता दी जा सके।
ये भी देखे: बांग्लादेश ने भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट के लिए एयर स्पेस किया बंद, लंबा रूट लेने को मजबूर