नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026: दिल्ली मेट्रो के उत्तम नगर ईस्ट स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक 17 साल के छात्र ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नजफगढ़ निवासी अश्विनी डागर के रूप में हुई है। वह 12वीं कक्षा का छात्र था।
मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि सुबह 11.07 बजे स्टेशन कंट्रोलर ने सूचना दी कि एक युवक मेट्रो ट्रेन के सामने कूद गया है। द्वारका की ओर से आ रही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही युवक ट्रैक पर कूद गया। ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह कुचल गया था।
पुलिस ने तुरंत ट्रैक से शव निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अश्विनी के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस परिवार से पूछताछ कर रही है ताकि खुदकुशी के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।
मेट्रो ट्रेन का संचालन कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस और मेट्रो स्टाफ ने स्थिति संभाली।
ये भी देखे: झज्जर में नर्सिंग छात्रा ने लगाई फांसी, कमरे में पंखे से चुन्नी लटकाकर की आत्महत्या