नोएडा, 18 फ़रवरी 2026: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार शाम से ही कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई जबकि कुछ जिलों में घने बादल छाए हुए हैं। नोएडा और बुलंदशहर में अच्छी खासी बारिश हुई है। मेरठ, बरेली और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई। संभल, गाजियाबाद और अमरोहा में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं जिससे तापमान में 4-6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 18 फरवरी और कल 19 फरवरी के लिए पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल और रामपुर शामिल हैं। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली कड़कने और ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।
ये भी देखे: Weather News: दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी