फरीदाबाद, 18 फ़रवरी 2026: हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक का बुधवार को निधन हो गया। 75 वर्ष की आयु में उन्होंने सेक्टर-9 स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनके घर पहुंचने लगे हैं।
आनंद कौशिक की गिनती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के करीबी नेताओं में होती थी। गांधी परिवार ने 1997 में उन्हें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया था। वे संगठन में काफी सक्रिय रहे और फरीदाबाद में पार्टी की मजबूत पहचान बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।
2009 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर फरीदाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीता और 2014 तक विधायक रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसंपर्क में विशेष योगदान दिया। उनकी संगठन और क्षेत्र में मजबूत पकड़ थी जिसकी वजह से वे पार्टी के भीतर सम्मानित नेता माने जाते थे।
ये भी देखे: हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह मदान का 73 वर्ष की आयु में निधन