सीएम भगवंत मान से मिलने अस्पताल पहुंचे मनीष सिसोदिया, कहा- अब ठीक हैं, कल तक डिस्चार्ज हो सकते हैं

by Manu
मोहाली फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

मोहाली, 18 फ़रवरी 2026: मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मिलने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से निकलते हुए मीडिया से बातचीत में सिसोदिया ने बताया कि सीएम साहब अब काफी ठीक हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

सिसोदिया ने कहा- “सीएम साहब अब ठीक हैं। उनकी सेहत में काफी सुधार है।” जब पत्रकारों ने डिस्चार्ज की तारीख के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया- “मेरी अभी तक डॉक्टर से मुलाकात नहीं हुई है इसलिए कुछ कहना मुश्किल है। आज तो मुझे नहीं लगता कि डिस्चार्ज होंगे लेकिन संभव है कि कल तक हो जाए।”

मंगलवार रात जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया था कि सीएम भगवंत मान 16 फरवरी को नियमित जांच के लिए फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे। वहां ज्यादा थकान महसूस होने पर डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें निगरानी में रखने और आराम के लिए भर्ती कर लिया गया। बुलेटिन में कहा गया कि उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही है।

ये भी देखे: मोहाली फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, CM भगवंत मान भी यहां भर्ती

You may also like