रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, बंगाल को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची

by Manu
रणजी ट्रॉफी जम्मू-कश्मीर

चंडीगढ़, 18 फ़रवरी 2026: जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में स्टार खिलाड़ियों से लैस बंगाल को मात देकर टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। चौथी पारी में 126 रनों का लक्ष्य जम्मू-कश्मीर ने 6 विकेट शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया।

इस जीत के असली हीरो रहे आकिब नबी। लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए आकिब ने बंगाल के खिलाफ कुल 9 विकेट चटकाए। पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट झटके और दूसरी पारी में भी कमाल की गेंदबाजी की। उनकी घातक गेंदबाजी ने बंगाल की मजबूत बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया।

गेंदबाजी के साथ-साथ अब्दुल समद ने बल्ले से भी योगदान दिया। पहली पारी में उन्होंने 82 रनों की अहम पारी खेली जिसने टीम को मजबूत आधार दिया। दूसरी पारी में नाबाद 30 रनों की पारी खेलकर उन्होंने टीम को जीत तक पहुंचाया।

ये भी देखें: रणजी ट्रॉफी में भी भारतीय सितारों का खराब प्रदर्शन जारी ,कौन-कौन हुआ फ्लॉप ?

You may also like