चंडीगढ़, 17 फ़रवरी 2026: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी हार्ट सर्जरी के 24 दिन बाद सोमवार 16 फरवरी 2026 से नियमित रूप से कामकाज संभाला। वह सिविल सचिवालय की पांचवीं मंजिल स्थित अपने कार्यालय में बैठकर सभी प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे। पिछले करीब 15-20 दिनों से वे वर्क फ्रॉम होम पर थे।
8 जनवरी की देर रात सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में मेजर हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। अगले दिन सर्जन डॉ. टीपीएस महंत की देखरेख में उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। चिकित्सकीय सलाह पर उन्होंने धीरे-धीरे कामकाज दोबारा शुरू किया।
मुख्य सचिव ने अपने ओएसडी के माध्यम से संदेश जारी कर फाइलों के निपटारे की व्यवस्था तय की है। मुख्य सचिव स्तर की फाइलें संबंधित अधिकारी अपने स्तर पर निपटाएंगे। मुख्यमंत्री को भेजी जाने वाली फाइलें सीधे प्रेषित की जाएंगी। इससे प्रशासनिक कार्यों में कोई रुकावट नहीं आएगी।
ये भी देखे: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के बाद फोर्टिस मोहाली में भर्ती