सरकार ने यूपी को अपराध का गढ़ से विकास का हब बनाया, विधान परिषद में सीएम योगी

by Manu
विधान परिषद में सीएम योगी

लखनऊ, 16 फ़रवरी 2026: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष से किसी तरह की उम्मीद करना बेवकूफी है। पहले की सरकारों ने यूपी को अपराध का गढ़ बना दिया था जहां कर्फ्यू यहां की पहचान बन गई थी।

सीएम योगी ने कहा कि वंदे मातरम् का 150वां साल चल रहा है लेकिन सपा-कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रहे हैं? इस देश में रहोगे और यहां के राष्ट्रीय गीत पर खड़े नहीं होगे। उन्होंने विपक्ष को परिवारवादी विकास का उदाहरण देते हुए जेपीएनआईसी का जिक्र किया। कहा कि 800 करोड़ खर्च होने के बाद भी प्रोजेक्ट अधूरा है जबकि हमने जेपी की जन्मभूमि पर अस्पताल बनवाया। 1400 करोड़ खर्च हो गए फिर भी गोमती रिवर फ्रंट का 300 करोड़ का प्रोजेक्ट अधूरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने अराजकता फैलाई जिससे युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा हुआ और किसान सुसाइड के लिए मजबूर हुए। आज जल थल नभ तीनों यूपी के अंदर देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि मेरठ से दिल्ली अब सिर्फ 45 मिनट में तय होता है। यूपी पहली रैपिड रेल का उद्घाटन 22 फरवरी को होगा।

सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी में सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण है। राज्य अब 22 एक्सप्रेसवे वाला बन चुका है। इनमें से 7 एक्सप्रेसवे क्रियाशील हो चुके हैं 5 निर्माणाधीन हैं और 10 पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यूपी को अपराध मुक्त और विकास के नए आयाम देने वाला राज्य बनाया है।

ये भी देखे: ‘कयामत तक बाबरी के ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा…’, सीएम योगी का बड़ा बयान

You may also like