मोगा में AAP की विशाल नशा विरोधी रैली में शामिल होंगे CM भगवंत मान, मोहाली अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

by Manu
भगवंत मान

चंडीगढ़, 16 फ़रवरी 2026: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की नशा विरोधी मुहिम के तहत आज मोगा के पास किल्ली चाहलां गांव में एक बड़ी रैली होने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस रैली में शामिल होंगे। CM मान मोहाली के अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और हेलिकॉप्टर से मोगा पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा- “आम आदमी पार्टी की तरफ से आज मोगा के पास किल्ली चाहलां गांव में एक विशाल रैली की जा रही है। दोस्तों, मिलते हैं।”

बता दें कि कल CM मान की तबीयत संगरूर में अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तुरंत हेलिकॉप्टर से मोहाली के अस्पताल पहुंचाया गया था। वहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर हुई और आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब वे सीधे मोगा रैली के लिए रवाना होंगे।

ये भी देखे: मुख्यमंत्री सेहत योजना को लेकर विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से बचें, सीएम भगवंत मान की अपील

You may also like