चंडीगढ़, 02 सितंबर 2026: साउथ अफ्रीका ने नामीबिया टी-20 ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 43 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम फाइनल के करीब पहुंच गई। अफ्रीका तीन मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लुआन-ड्रे प्रिटोरियस के 94 रनों की मदद से टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में 142 रन पर ऑलआउट हो गई।
ओपनर लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने सिर्फ 51 गेंद पर 94 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए। प्रिटोरियस ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। जिम्बाब्वे की ओर से वेस्ली मधेवेरे सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
ये भी देखे: साउथ अफ्रीका के डीन एल्गर ने क्रिकेट से लिया संन्यास, 21 साल के करियर का अंत