मिस्बाह-उल-हक ने नेशनल सिलेक्शन कमेटी से दिया इस्तीफा, पाकिस्तान टेस्ट टीम में भूचाल

by Manu
मिस्बाह-उल-हक

लाहौर, 02 सितंबर 2026: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में नेशनल सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लाहौर की नेशनल क्रिकेट अकादमी में बैटिंग सलाहकार का पद भी छोड़ दिया। क्रिकइंफो के मुताबिक मिस्बाह ने ईमेल के जरिए बोर्ड को अपना इस्तीफा भेजा। हालांकि पीसीबी ने अब तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

52 साल के मिस्बाह का यह फैसला टेस्ट टीम और मैनेजमेंट में बड़े बदलाव के अगले दिन आया है। एक दिन पहले पीसीबी ने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया था। टीम ने हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया था।

मिस्बाह को इसी साल मार्च में चार सदस्यों वाली सिलेक्शन कमेटी में शामिल किया गया था। कमेटी में आकिब जावेद सरफराज अहमद और असद शफीक भी हैं। मिस्बाह का पीसीबी के साथ साल में 180 दिन काम करने वाला बैटिंग सलाहकार का कॉन्ट्रैक्ट भी था।

मिस्बाह ने पीसीबी में कई जिम्मेदारियां संभालीं। 2019 में उन्हें हेड कोच और चीफ सेलेक्टर की दोहरी जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने अक्टूबर 2020 तक इन पदों पर काम किया। इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे है। लॉर्ड्स में 194 रन से हार के बाद पीसीबी ने तीसरे टेस्ट से पहले सोमवार को सात खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया।

टीम से रिलीज किए गए खिलाड़ियों में मोहम्मद रिजवान इमाम-उल-हक सलमान आगा अली उस्मान आमेर जमाल अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल हैं।

ये भी देखे: जो रूट ने सचिन तेंदुलकर के टेस्ट फिफ्टी रिकॉर्ड की बराबरी की, 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया

You may also like