1
शिमला, 02 सितंबर 2026: हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के समापन से एक दिन पहले बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायक दल ने परिसर में प्रदेश सरकार की लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान विपक्ष की ओर से लॉटरी-जुआ बंद करने और रोजगार का प्रबंध करने के नारों के साथ प्रदर्शन किया गया। विधायकों ने लॉटरी जुआ बंद करो रोजगार का प्रबंध करो के नारे लगाए।
ये भी देखे: हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में 300 डॉक्टर और 200 नर्सों की भर्ती की तैयारी