गुरुग्राम, 14 फ़रवरी 2026: हरियाणा के गुरुग्राम से 11 फरवरी की रात में ड्रेस पहनकर घर से लापता हुई 11वीं कक्षा की छात्रा नेहा की डेड बॉडी मिल गई है। उसका शव गांव के पास स्थित एक जोहड़ में कीचड़ में फंसा हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार के अनुसार नेहा 11 फरवरी की रात करीब 10 बजे घर से निकली थी। वह ड्रेस पहनकर बाहर गई थी और उसके बाद वापस नहीं लौटी। सुबह तक जब वह नहीं मिली तो परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस को बड़ा सुराग नेहा के कमरे से मिली डायरी से लगा। डायरी में नेहा ने लिखा था- “मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना। मैं दादा के पास जा रही हूं। मुझे तलाश मत करना। अगर तलाश करनी ही है तो श्मशान वाले जोहड़ में तलाश कर लेना।”
डायरी के इन शब्दों को पढ़ते ही परिवार और पुलिस तुरंत जोहड़ पर पहुंचे। वहां कीचड़ में नेहा की डेड बॉडी फंसी मिली। शव को बाहर निकालने में पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। डेड बॉडी देखकर परिवार के लोग फूट-फूटकर रो पड़े।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: जेप्टो सुपरवाइजर ने कंपनी की ही लड़की को शादी का झांसा देकर किया रेप, गर्भपात कराया