चंडीगढ़, 13 फ़रवरी 2026: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अतिरिक्त निदेशक रवि तिवाड़ी का तबादला कर दिया गया है। वित्त मंत्रालय ने उन्हें चेन्नई स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया। यह तबादला उस समय हुआ जब तिवाड़ी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणइंदर सिंह को एक पुराने मामले में समन जारी किया था। समन जारी होने के महज दो दिन के भीतर तबादला आदेश आ गया जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
ईडी ने हाल ही में एक पुराने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में कैप्टन अमरिंदर सिंह और रणइंदर सिंह को तलब किया था। कैप्टन स्वास्थ्य कारणों से पेश नहीं हो सके जबकि रणइंदर सिंह भी निर्धारित तारीख पर उपस्थित नहीं हुए। सूत्रों के अनुसार अगली सुनवाई की तारीख दिए जाने से पहले ही रवि तिवाड़ी का तबादला आदेश जारी हो गया।
ये भी देखे: पंजाब में 2 IAS और 2 PCS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट