उत्तर प्रदेश बजट सत्र शुरू, सीएम योगी ने कहा- संवाद से समाधान, हंगामा नहीं

by Manu
उत्तर प्रदेश बजट सत्र

लखनऊ, 09 फ़रवरी 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र शुरू होने से पहले सोमवार को मीडियाकर्मियों से बात की। उन्होंने कहा कि आज से उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह हमारी सरकार का 10वां बजट होगा।

सीएम योगी ने सभी विधायकों और सदस्यों से अपील की कि विधानमंडल लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। अगर किसी को कोई मुद्दा उठाना हो तो कार्यवाही रोकने या हंगामा करने के बजाय संवाद का रास्ता अपनाएं। सरकार संवाद से ही समस्याओं का समाधान करती है।

उन्होंने बताया कि संसदीय परंपराओं के अनुसार सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। बजट सत्र में दो मुख्य एजेंडे रहते हैं। पहला राज्यपाल का अभिभाषण और दूसरा सामान्य बजट। राज्यपाल का अभिभाषण सरकार की उपलब्धियों और आने वाली योजनाओं का दस्तावेज होता है। इसे सदन के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाता है। सभी सदस्य इस पर चर्चा करते हैं। आज राज्यपाल संयुक्त सदन को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 2026-27 का सामान्य बजट 11 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। उसके बाद इस पर विस्तृत चर्चा होगी। पूरा बजट सत्र 9 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा।

ये भी देखे: UP BREAKING: 11 फरवरी को अपना बजट पेश करेगी योगी सरकार

You may also like