तरनतारन, 09 फ़रवरी 2026: पंजाब के तरनतारन जिले में एक लॉ कॉलेज के क्लासरूम में एक युवक ने अपनी सहपाठी छात्रा को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद पर भी गोली चलाकर सुसाइड कर लिया। दोनों ही इसी कॉलेज के छात्र थे।
मृतक छात्रा की पहचान संदीप कौर (20) के रूप में हुई। युवक नौशहरा पन्नुआं का निवासी था। यह वारदात उस्मा गांव स्थित लॉ कॉलेज में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे कॉलेज को सील कर दिया है।
परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वे सदमे में हैं। पुलिस अब कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। इससे घटना का पूरा घटनाक्रम स्पष्ट होगा। जांच में प्रेम प्रसंग या किसी अन्य विवाद की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हथियार भी बरामद कर लिया गया है। जांच अधिकारी मामले की गहराई से तहकीकात कर रहे हैं। जल्द ही और जानकारी सामने आएगी।
ये भी देखे: पंजाब न्यूज: तरनतारन में मामूली विवाद में पूर्व सैनिक की धारदार हथियारों से हत्या