बेन स्टोक्स को लगी ऐसी चोट कि पहचानना भी हुआ मुश्किल, इंस्टाग्राम पर शेयर की दर्दनाक तस्वीर

by Manu
बेन स्टोक्स

चंडीगढ़, 06 फ़रवरी 2026: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके चेहरे की पूरी हालत खराब दिख रही है। उनके आंख के नीचे भारी सूजन काला पड़ गया है गाल पर गंभीर कट और खरोंच के निशान हैं जबकि नाक में खून रोकने के लिए पट्टी या कॉटन प्लग लगाया हुआ है।

यह चोट डरहम के इंडोर ट्रेनिंग फैसिलिटी में अभ्यास के दौरान लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टोक्स नेट्स के पास खड़े थे जब एक बल्लेबाज द्वारा मारी गई गेंद सीधे उनके चेहरे पर लग गई। वे बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं कर रहे थे बल्कि साइड में खड़े थे। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई लेकिन स्टोक्स ने अपने फोटो के साथ कैप्शन लिखा “You should see the state of the cricket ball” और हंसने वाला इमोजी लगाया।

स्टोक्स हाल ही में एशेज 2025-26 सीरीज में ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे थे जिसके कारण वे इंग्लैंड की टीम के साथ श्रीलंका नहीं गए और घर लौट आए थे। यह चोट उस समय लगी जब वे रिकवरी और ट्रेनिंग में थे। इंग्लैंड की अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ जून में घरेलू मैदान पर है।

ये भी देखे: शुभमन गिल ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, बेन स्टोक्स और वियान मुल्डर को पछाड़ा

You may also like