चंडीगढ़, 05 फ़रवरी 2026: बिहार सरकार की महत्वपूर्ण योजना ‘मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना’ के तहत मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले योग्य छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिलती है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए इस योजना में रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका 15 फरवरी 2026 तक है। इस तिथि के बाद कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा।
शिक्षा विभाग की समीक्षा में पाया गया कि बड़ी संख्या में पात्र लाभुकों ने मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर लॉगिन तो किया लेकिन अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया। ऐसे छात्र-छात्राओं को विभाग ने अंतिम चेतावनी देते हुए 15 फरवरी तक मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया है।
विभाग ने साफ कहा है कि यदि कोई पात्र छात्र-छात्रा इस तिथि तक रजिस्ट्रेशन नहीं करता है तो इसे उनकी ओर से योजना का लाभ न लेने की मंशा माना जाएगा। ऐसे में बाद में कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये भी देखे: बिहार में GIS तकनीक से होगा जमीन का वेरिफिकेशन, राजस्व क्षति रोकने के लिए बड़ा फैसला