मुंबई, 05 फ़रवरी 2026: नवी मुंबई नगर निगम के महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सुजाता पाटिल ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। गुरुवार को नामांकन वापसी के बाद उनका चुनाव बिना मुकाबले तय हो गया। इसी तरह उप महापौर पद पर भी बीजेपी के दशरथ भगत निर्विरोध चुने गए हैं।
शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) की ओर से सरोज पाटिल ने महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। हालांकि गुरुवार को उन्होंने नामांकन वापस ले लिया। इससे पहले शिवसेना ने उप महापौर पद के लिए आकाश बालकृष्ण माधवी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन अंतिम समय पर दोनों पदों पर बीजेपी के उम्मीदवारों को निर्विरोध रास्ता साफ हो गया।
नगर निगम में कुल 118 सीटों में बीजेपी को 65 सीटें मिली थीं जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) के पास 42 नगरसेवक हैं। दोनों पार्टियां महायुति गठबंधन के तहत चुनाव लड़ी थीं। ऐसे में महापौर और उप महापौर पद पर गठबंधन का ही उम्मीदवार चुना जाना तय माना जा रहा था।
सुजाता पाटिल नवी मुंबई की पहली महिला महापौर बनी हैं जो बीजेपी से हैं।
ये भी देखे: महाराष्ट्र में घोषित हुआ 4 दिनों का ड्राई डे, 13 से 16 जनवरी तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें