नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन इसी महीने संभव, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

by Manu
नोएडा एयरपोर्ट

नोएडा, 02 फ़रवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हवाई अड्डे का उद्घाटन कर सकते हैं।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा हमारा हवाई अड्डा तैयार है। हवाई अड्डे के लाइसेंस से जुड़ी औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इसी महीने प्रधानमंत्री द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा।

यह हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा। जेवर एयरपोर्ट सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर विकसित की जा रही ग्रीनफील्ड परियोजना है। यह लगभग 1,300 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है। परियोजना का पहला चरण मूल रूप से सितंबर 2024 में शुरू होना था लेकिन निर्माण कार्य समय पर पूरा न होने के कारण कई बार समयसीमा बढ़ाई गई।

ये भी देखे: उत्तर प्रदेश के जेवर में लगेगा सेमीकंडक्टर यूनिट, इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

You may also like