रोहतक में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, नाजुक हालत में बच्ची PGIMS में भर्ती

by Manu
लखनऊ दुष्कर्म

रोहतक, 28 जनवरी 2026: हरियाणा के रोहतक जिले के एक गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। किराए के मकान में रहने वाले एक परिवार की 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे PGIMS रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

परिवार उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का मूल निवासी है। वे हाल ही में रोहतक के इस गांव में किराए पर रहने आए थे। बच्ची के पिता ढाबे पर मजदूरी करते हैं। सोमवार को पिता काम पर चले गए तो घर पर बच्ची अकेली थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की सूचना मिलते ही पिता घर पहुंचे। उन्होंने बच्ची को संभाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। आईएमटी थाना एसएचओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

ये भी देखे: सोनीपत के खरखोदा में बुजुर्ग महिला की हत्या, खेत से चारा लेने गई थी, अर्धनग्न शव मिला, दुष्कर्म की आशंका

You may also like