लाडोवाल टोल प्लाजा पर 26 जनवरी को किसान यूनियनों का धरना, NHAI ने DC से मांगी पुलिस सुरक्षा

by Manu
Ladowal Toll Plaza

लुधियाना, 26 जनवरी 2026: नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा (लुधियाना के पास) पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन किसान यूनियनों द्वारा बड़ा धरना और टोल फ्री करने का ऐलान किया गया है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान यूनियन दोआबा ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक टोल प्लाजा पर धरना लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। इस दौरान टोल प्लाजा को पूरी तरह फ्री करने की घोषणा की गई है।

इस ऐलान के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। NHAI की प्रोजेक्ट मैनेजर प्रियंका मीणा ने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन को पत्र लिखकर टोल प्लाजा पर काम करने वाले स्टाफ की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मांग की है।

पत्र में NHAI ने क्या लिखा?

प्रियंका मीणा ने पत्र में बताया कि 12 जनवरी को भी कुछ संगठनों ने इसी तरह धरना लगाकर टोल प्लाजा को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक फ्री करवा दिया था। उस दिन टोल कलेक्शन पूरी तरह बंद रहा था। अब 26 जनवरी को फिर से धरना लगने की सूचना है। उन्होंने डीसी से अपील की है कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि किसी तरह का नुकसान या हिंसा न हो।

ये भी देखे: पंजाब सरकार बागवानी को देगी बढ़ावा, किसानों को 40% तक देगी सब्सिडी

You may also like