लखनऊ, 24 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंचकर अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष परम पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने महाराज जी के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और चिकित्सकों से उनके उपचार की प्रगति के बारे में पूछताछ की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टरों से महाराज जी की मौजूदा स्थिति, चल रहे इलाज और आगे की मेडिकल प्लानिंग पर चर्चा की। उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए और महाराज जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाराज जी के करीबियों, ट्रस्ट के पदाधिकारियों और अन्य संतों से भी संवाद किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल से निकलते समय मीडिया से कहा कि महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। वे अयोध्या के राम मंदिर निर्माण और राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे हैं।
ये भी देखे: उत्तर प्रदेश दिवस: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- बीमारू से ग्रोथ इंजन बना यूपी