नोएडा प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस कृष्णा करुणेश बने नए CEO

by Manu
कृष्णा करुणेश

नोएडा, 24 जनवरी 2026: नोएडा प्राधिकरण में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्णा करुणेश को नोएडा प्राधिकरण का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। उन्होंने लोकेश एम की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है। कृष्णा करुणेश इससे पहले नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) के पद पर कार्यरत थे।

यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब हाल के दिनों में प्राधिकरण के इंजीनियर युवराज मेहता की मौत को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस मामले में प्राधिकरण और प्रशासन पर कई सवाल खड़े हुए थे। इसी विवाद के चलते डॉ. लोकेश एम को CEO पद से हटाया गया था।

कृष्णा करुणेश 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने एमए और एलएलबी की डिग्री हासिल की है। यूपी के तेज तर्रार अधिकारियों में उनकी गिनती होती है। उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं।

ये भी देखे: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-वन में दूषित पानी से बीमार हुए लोग, लोगों कॉ हुए उल्टी और दस्त

You may also like