प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ी

by Manu
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

प्रयागराज, 23 जनवरी 2026: प्रयागराज के माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन से धरने पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की तबीयत बिगड़ गई है। वे पिछले 6 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हुए हैं। जानकारी के अनुसार शंकराचार्य को अब बुखार चढ़ आया है।

शंकराचार्य बीते दिनों में दिन में सिर्फ दो बार पालकी पर नजर आए हैं। फिलहाल वे अपने वैन में आराम कर रहे हैं। मौनी अमावस्या के दिन प्रशासन के रवैये से नाराज होकर उन्होंने अपने शिविर में वापस लौटने से इनकार कर दिया था। तब से वे धरने पर ही डटे हुए हैं।

शंकराचार्य ने पालकी यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा रोके जाने और अन्य व्यवहार से असंतोष जताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सनातन परंपराओं और धार्मिक स्वतंत्रता का अपमान किया जा रहा है। धरने के दौरान उन्होंने कई बार कहा कि वे तब तक नहीं हटेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं।

ये भी देखे: एक योगी, एक सन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र से..’, योगी आदित्यनाथ ने शंकराचार्य विवाद पर साधा निशाना

You may also like