यमुनानगर, 20 जनवरी 2026: यमुनानगर शहर की लक्कड़ मंडी में स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फैक्ट्री में ज्वलनशील सामग्री जैसे प्लाईवुड, केमिकल और लकड़ी की बड़ी मात्रा मौजूद थी। इसी वजह से आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर पर कब्जा कर लिया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कई घंटों तक लगातार मशक्कत करनी पड़ी।
लंबी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका। लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा प्लाईवुड, तैयार माल और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय फैक्ट्री में कोई मजदूर या कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसलिए किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
ये भी देखे: यमुनानगर केमिकल फैक्ट्री में से भड़की आग, 5 घंटे की जद्दोजहद के आग पर काबू