फिरोजपुर, 20 जनवरी 2026: पंजाब के फिरोजपुर जिले में थाना मक्खू की पुलिस ने एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह और डीएसपी जीरा जसपाल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में दो मोटरसाइकिल सवार तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने जानकारी दी कि एसएसपी भूपिंदर सिंह के निर्देश पर नशा तस्करों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी मुहिम के तहत थाना मक्खू के एएसआई जगदीप सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त और चेकिंग की। पुल सुआ गांव पधरी के नजदीक एचएफ हीरो मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया।
पुलिस को शक होने पर दोनों को हिरासत में लिया। उनकी तलाशी ली तो बैग में 1.5 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी देखे: फिरोजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 किलोग्राम हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार